किसे मिला 2025 का Nobel Prize:
Nobel Prize Winners List 2025: नोबेल पुरस्कार हर साल विज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वालों को दिया जाता है। इस साल साहित्य में László Krasznahorkai को, चिकित्सा में Mary E. Brunkow, Fred Ramsdell और Shimon Sakaguchi को, भौतिकी में John Clarke, Michel H. Devoret और John M. Martinis को दिया गया. वहीं 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो (Maria Corina Machado) को प्रदान किया है। आप यहां इस साल के सभी विजेताओं की पूरी लिस्ट देख सकते है।

नोबेल शांति पुरस्कार 2025
नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो (Maria Corina Machado) को प्रदान किया है। उन्हें यह पुरस्कार “लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के उनके अथक प्रयास” और “तानाशाही से लोकतंत्र की शांतिपूर्ण संक्रमण की उनकी संघर्षपूर्ण कोशिशों” के लिए दिया गया है।
चिकित्सा (Physiology or Medicine)
पुरस्कार विजेता: Mary E. Brunkow, Fred Ramsdell, Shimon Sakaguchi
उपलब्धि: रेगुलेटरी टी सेल्स की खोज, जो इम्यून सिस्टम को अपने ही शरीर पर हमला करने से रोकती हैं। इस खोज ने कैंसर, ऑटोइम्यून बीमारियों और सुरक्षित ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोली हैं।
भौतिकी (Physics)
पुरस्कार विजेता: John Clarke, Michel H. Devoret, John M. Martinis
उपलब्धि: इलेक्ट्रिकल सर्किट में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मैकेनिकल टनलिंग और एनर्जी क्वांटाइजेशन की खोज।
इस खोज ने क्वांटम कंप्यूटिंग और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स में नए अध्याय खोले हैं।
रसायन विज्ञान (Chemistry)
पुरस्कार विजेता: Susumu Kitagawa, Richard Robson, Omar M. Yaghi
उपलब्धि: मेटल–ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क (MOFs) का विकास- अत्यधिक छिद्रयुक्त पदार्थ जो गैस भंडारण, कैटालिसिस और सतत ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी साबित हो रहे हैं।
साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2025
विजेता: László Krasznahorkai
उपलब्धि: उनके सम्मोहक और दूरदर्शी कार्यों के लिए, जो सर्वनाशकारी आतंक के बीच, कला की शक्ति की पुष्टि करते हैं।
Economics आर्थिक विज्ञान
1️⃣ जोएल मोक्यर – अमेरिका
1️⃣ Joel Mokyr – USA
2️⃣ फिलिप अग्योन – फ्रांस
2️⃣ Philippe Aghion – France
3️⃣ पीटर हाउइट – कनाडा
3️⃣ Peter Howitt – Canada



Post Comment