भारत ने दक्षिण अफ्रीका 1st T-20 मे 101 रनों से हराया

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद अब टी20 मुकाबलों की बारी है। टी20 सीरीज का पहला मैच कटक में खेला गया। इस मैच को भारत ने 101 रन से जीत लिया।भारत – 175/6 (20 ओवर)साउथ अफ्रीका- 74 (12.3 ओवर)

साउथ अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर है। जहां साउथ अफ्रीका और भारत के लिए टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जा चुकी है। टेस्ट सीरीज को साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया। वहीं वनडे सीरीज को टीम इंडिया ने जीता। अब 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 09 दिसंबर को खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेच खोकर 175 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी 12.3 ओवर में 74 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई और 101 रन से मैच हार गई। ये साउथ अफ्रीक का टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम स्कोर है।

हार्दिक के तूफान में उड़ी साउथ अफ्रीका टीम

भारत ने टॉस गंवाकर निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 175 रन जुटाए। कमबैक करने वाले हार्दिक पांड्या ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए, जिसमें छह चौके और चार सिक्स हैं। भारत ने चार विकेट 78 रन पर गंवा दिए थे, जिसके बाद हार्दिक ने बखूबी मोर्चा संभाला। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। ओपनर शुभमन गिल (17), कप्तान सूर्यकुमार यादव (12) और उपकप्तान शुभमन गिल (4) धमाल नहीं मचाल सके।

जसप्रीत बुमराह के 100 विकेट पूरे

साउथ अफ्रीका का 7वां विकेट 68 रन के स्कोर पर गिर गया है। इसी के साथ जसप्रीत बुमराह के टी20आई में 100 विकेट भी पूरे हो गए हैं। इसी के साथ वह भारत की तरफ से हर फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। 
       TEST    ODI    T-20
Inning- 99     88      78
Wicket- 234    149    101

Post Comment