अरब सागर में मिलने वाली नदियां:-

@ नर्मदा नदी- (1312 किमी)

  • उद्गम – मैकाल पर्वत की अमरकंटक चोटी से
  • अरब सागर में गिरने वाली प्रायद्वीप भारत की सबसे बड़ी नदी।
  • यह विंध्याचल तथा सतपुड़ा पर्वत के बीच में भ्रंश घाटी में बहती है।
  • सहायक नदी – तवा, ओरसंग, बरनेर, दूधी, हिरन, कोनार, माचक

@ ताप्ती नदी- (724 किमी)

  • उद्गम – मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई नामक स्थान के पास सतपुड़ा श्रेणी से
  • इसका बेसिन महाराष्ट्र मध्य प्रदेश तथा गुजरात में पड़ता है
  • यह सतपुड़ा तथा अजंता पर्वतों के बीच भ्रंश घाटी में प्रवाहित होती है।

@ माही नदी- (585 किमी)

  • उदगम – मध्य प्रदेश के धार जिले में विंध्याचल पर्वत के पश्चिमी भाग में मेहद झील से
  • यह खंभात की खाड़ी में गिरती है।
  • यह कर्क रेखा को दो बार काटती है।

    @ लूनी नदी -(511किमी)
  • उद्गम – अरावली श्रेणी के नागा पर्वत से
  • यह कच्छ के रण में विलुप्त हो जाती है

Post Comment