Rohit Sharma का इंटरनेशनल क्रिकेट में नया कीर्तिमान, 20000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय
विशाखापत्तनम के मैदान पर शनिवार को रोहित शर्मा ने एक खास कीर्तिमान स्थापित किया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में 26 रन बनाते ही रोहित के इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रन पूरे हो गए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ने इस आंकड़े को छुआ है।

@ 538 पारियों में बनाए 20000 रन
रोहित शर्मा ने 538 पारियों में इस उपलब्धि को हासिल किया है। सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट की 782 पारियों में 34357 रन बनाए थे। वहीं विराट कोहली आज से पहले तक खेले 622 पारियों में 27910 रन बना चुके हैं। राहुल द्रविड़ ने 599 पारियों में 24208 रन बनाए थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में 20000 रन
* 34357 – सचिन तेंदुलकर
* 28016 – कुमार संगाकारा
* 27910 – विराट कोहली
* 27483 – रिकी पोंटिंग
* 25957 – सनथ जयसूर्या
* 25534 – जैक कैलिस
* 24208 – राहुल द्रविड़
* 22358 – ब्रायन लारा
* 21774 – जो रूट
* 21032 – सनथ जयसूर्या
* 20988 – शिवनारायण चंद्रपॉल
* 20580- इंजमाम-उल-हक
* 20014 – एबी डिविलियर्स
* 20,000 – रोहित शर्मा



Post Comment