IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 3 दिसंबर को रायपुर में खेला गया। इस मुकाबले को साउथ अफ्रीका ने 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की।
दक्षिण अफ्रीका की जीत के 4 हीरो
1. एडन मार्क्रम- 98 गेंदों में 110 रन (4 छक्के, 10 चौके)
2.टेम्बा बावुमा- 48 गेंदों में 46 रन (1 छक्का, 3 चौके)
3.मैथ्यू ब्रीत्ज़के- 64 गेंदों में 48 रन (5 चौके)
4.डेवाल्ड ब्रेविस- 34 गेंदों में 54 रन (5 छक्के, 1 चौका)
मार्क्रम के शतक के आगे कोहली और ऋतुरात का शतक पड़ा फीका
ऋतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली की शतकीय पारी और केएल राहुल के नाबाद अर्द्धशतक के दम पर भारत ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हो रहे सीरीज के दूसरे वनडे में 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए हैं और दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य दिया है।
भारत से मिले 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही. टीम को 26 के स्कोर पर पहला झटका लगा, लेकिन फिर मारक्रम और बावुमा ने दूसरे विकेट के लिए 101 रनों का साझेदारी कर भारत के लिए जीत का बेस तैयार किया. इसके बाद मैथ्यू ब्रीत्ज़के और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच चौथे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई. दक्षिण अफ्रीका के लिए मारक्रम 110 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. जबकि ब्रीत्ज़के ने 68 और ब्रेविस ने 54 रन बनाए. बावुम ने 46 रनों की पारी खेली। अफ्रीकी टीम ने 4 गेंद रहते ही लक्ष्य हासिल किया।



Post Comment