DRDO Ejection Seat Testing: भारत ने रचा नया कीर्तिमान, DRDO ने 800 किमी प्रति घंटे की स्पीड से किया नया परीक्षण, अब आसानी से बचेगी पायलट की जान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने नया कीर्तिमान रच दिया है। मंगलवार को चंडीगढ़ में लड़ाकू विमान की स्वदेशी एजेक्शन सीट का डीआरडीओ ने सफल परीक्षण कर लिया है। इस इजेक्शन सीट का इस्तेमाल पायलट, फाइटर जेट की तकनीकी खरीबी या फिर क्रैश से पहले अपनी जान बचाने के लिए करेगा। दुनियाभर की चुनिंदा कंपनियों ने इस सीट को बनाया है।
ट्राइल के दौरान इतनी थी स्पीड भारत के अधिकांश फाइटर जेट में मार्टिन-बेकर कंपनी की सीट लगाई है। इस सीट का ट्रायल 800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चंडीगढ़ स्थित डीआरडीओ टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) ने स्केप सिस्टम पर किया है। इस टेस्ट में कैनोपी सेवरेंस, इजेक्शन अनुक्रमण और पूर्ण एयरक्रू रिकवरी को मान्यता दी है।



Post Comment