राष्ट्रीय पक्षी दिवस (National Bird Day)..

राष्ट्रीय पक्षी दिवस, पक्षी संरक्षण और उनके पारिस्थितिक महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 5 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण के लिए एक अवसर प्रदान करता है। यह दिन पक्षी प्रेमियों के लिए एक खास दिन है। इस अवसर पर, कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य पक्षियों के बारे में जानकारी प्रदान करना, उनकी सुरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना, और उनके के लिए एक सुरक्षित आवास और भोजन की व्यवस्था करना शामिल है।

Read this also: सावित्रीबाई फूले 

राष्ट्रीय पक्षी दिवस का इतिहास..

राष्ट्रीय पक्षी दिवस को मनाने की शुरुआत 2002 में बोर्न फ्री यूएसए और एवियन वेलफेयर संगठनों द्वारा की गई थी। इन संगठनों का उद्देश्य देशभर में पक्षियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना था। इस दिवस को मनाने की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में की गई थी। इतिहासकारों के मुताबिक, 5 जनवरी की तिथि को चुनने का कारण ये था कि यह दिन वार्षिक क्रिसमस बर्ड काउंट का दिन भी होता है। ऐसे में अब अमेरिका में हर साल 5 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश रहता है। वहीं ये दिन अब धीरे धीरे अमेरिका के अलावा अन्य देशों में भी मनाया जाने लगा है।

राष्ट्रीय पक्षी दिवस क्यों मनाया जाता है?

मानव निर्मित समस्याओं के कारण पक्षियों के रहने की गुणवत्ता खत्म हो गई है। इस समस्या को देखते हुए बॉर्न फ्री यूएसए और एवियन वेलफेयर संगठन ने 2002 में राष्ट्रीय पक्षी दिवस की शुरुआत की। इस दिवस का उद्देश्य पक्षियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण करना था। साथ ही लोगों में यह जागरूकता भी फैलानी थी कि अब अधिक से अधिक पक्षियों को रहने की बेहतर स्थिति मिल सके और जिन पक्षियों को कैद में रखा गया है उन्हें मुक्त कर दिया जाए। ऐसे में अब इस दिन को कुछ लोग बर्ड वॉचिंग, पक्षियों के लिए खाना या पानी लगाना, या फिर पक्षी संरक्षण संगठनों को दान देकर मनाते हैं।

राष्ट्रीय पक्षी दिवस 2026 की थीम..

राष्ट्रीय पक्षी दिवस 2026 की थीम “उड़ता हुआ पक्षी गति में कविता है” (A bird in flight is poetry in motion) है, जो पक्षियों की उड़ान और स्वतंत्रता का जश्न मनाती है, साथ ही उन्हें कैद करने के बजाय उनकी सुरक्षा और बचाव के महत्व पर जोर देती है, खासकर वाणिज्यिक लाभ के लिए। यह दिवस पक्षियों के संरक्षण और आवास के नुकसान जैसी चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

1 comment

Post Comment