भारतीय नौसेना दिवस

भारतीय नौसेना दिवस हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है। नौसेना बलों को सम्मानित करने और उनके योगदान की सराहना के लिए यह खास दिन मनाते हैं।
पहली बार कब मनाया गया नौसेना दिवस?
भारतीय नौसेना दिवस 21 अक्टूबर 1944 को पहली बार मनाया गया था। उस समय, यह रॉयल इंडियन नेवी (Royal Indian Navy) द्वारा रॉयल नेवी के ट्राफलगर दिवस (Trafalgar Day) के साथ मनाया जाता था।
हालांकि, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ (Operation Trident) में मिली शानदार जीत के सम्मान में, 1972 में नौसेना दिवस की तारीख बदलकर 4 दिसंबर कर दी गई। तब से, हर साल 4 दिसंबर को ही भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।
4 दिसंबर नौसेना दिवस क्यों है?
नौसेना दिवस देश की रक्षा में नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका की स्वीकृति के रूप में मनाया जाता है, तथा 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान के विरुद्ध नौसेना की वीरता को याद करने के लिए 4 दिसंबर को इस दिन को मनाने के लिए चुना गया था, जब इसने दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया था।



Post Comment